लेटेस्ट न्यूज़

जय श्री राम कहिए तभी मिलेगा प्रसाद... भंडारे में बुजुर्ग मुस्लिम से बीजेपी नेता ने लगवाया नारा, Siddharthnagar का वीडियो वायरल

ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में बीजेपी नेता लवकुश ओझा के कहने पर एक मुस्लिम बुजुर्ग ने मुस्कुराते हुए 'जय श्री राम' कहकर भंडारे का प्रसाद लिया. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.

social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज ब्लॉक से सोशल मीडिया पर एक बेहद दिलचस्प और चर्चा बटोरने वाला वीडियो सामने आया है. यहां आयोजित एक भंडारे में जालीदार टोपी पहने एक मुस्लिम बुजुर्ग प्रसाद लेने पहुंचे, जहां उनसे 'जय श्री राम' का नारा लगवाया गया. इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर राजनीतिक व सामाजिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.