Bareilly News: निजीकरण के विरोध में वकीलों और स्टांप विक्रेताओं का प्रदर्शन, रजिस्ट्री कार्यालय पर जड़ा ताला
Bareilly Lawyers Protest: बरेली के मीरगंज रजिस्ट्री कार्यालय में नई रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में वकीलों और स्टांप विक्रेताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय पर ताला जड़कर पूरे दिन कार्य बहिष्कार किया. रजिस्ट्री का काम पूरी तरह ठप रहा और लोगों को बिना काम कराए वापस लौटना पड़ा.
ADVERTISEMENT

Bareilly Lwyers Protest
Bareilly News: बरेली जनपद की तहसील मीरगंज स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में बुधवार को उस समय हंगामे की स्थिति पैदा हो गई जब वकीलों और स्टांप विक्रेताओं ने सरकार की नई रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने रजिस्ट्री प्रक्रिया को निजी संस्थाओं के माध्यम से संचालित किए जाने के फैसले का विरोध करते हुए रजिस्ट्री कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया और पूरे दिन कार्य बहिष्कार किया. इस दौरान कार्यालय में रजिस्ट्री संबंधी सभी कार्य पूरी तरह ठप रहे.