राम मंदिर चढ़ावा विवाद की SIT जांच का आज तीसरा दिन, जानें अब तक क्या-क्या हुआ
ADVERTISEMENT
अयोध्या राम मंदिर कथित चढ़ावा चोरी मामले में यूपी सरकार द्वारा गठित 3 सदस्यीय SIT की जांच का तीसरा दिन है. 40 से ज्यादा दानपात्रों, बैंक रिकॉर्ड और चंपत राय के पूर्व सहयोगी टिन्नू यादव समेत आरोपियों से पूछताछ जारी है.
अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी की जांच जारी है. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की SIT जांच का तीसरा दिन चल रहा है. यूपी सरकार ने 13 जून 2026 को इस जांच के लिए तीन सदस्यीय SIT गठित की है. अब तक SIT ने दो दिन की जांच में दानपात्रों की गिनती, सीसीटीवी फुटेज, बैंक रेकॉर्ड और कई आरोपियों से पूछताछ की है.