लेटेस्ट न्यूज़

Bareilly Accident News: मीरगंज फ्लाईओवर पर रॉन्ग साइड से आ रही थ्री व्हीलर ने मचाई तबाही, दंपति समेत तीन घायल

Bareilly News: बरेली के मीरगंज फ्लाईओवर पर रॉन्ग साइड से आ रहे एक तेज रफ्तार थ्री व्हीलर ने दो बाइकों को टक्कर मार दी. हादसे में दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए. मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

 Bareilly Meerganj Accident
Bareilly Meerganj Accident
social share
google news

Bareilly News: बरेली जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र में बुधवार को नेशनल हाईवे स्थित मीरगंज फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे एक थ्री व्हीलर ने दो बाइकों को टक्कर मार दी. जिससे दंपति समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया.