लेटेस्ट न्यूज़

हम आंदोलनकारी आज परदेसी हो गए... अयोध्या राम मंदिर दान विवाद के बीच BJP नेता बृजभूषण सिंह का छलका दर्द!

Brijbhushan Sharan on Singh Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी और जमीन खरीद-फरोख्त विवाद पर सियासत तेज हो गई है. SIT की जांच जारी है जबकि बृजभूषण शरण सिंह और सांसद करण भूषण सिंह ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई तथा जल्द एफआईआर दर्ज होने का दावा किया है.

ADVERTISEMENT

Brijbhushan Singh
Brijbhushan Singh
social share
google news

Brijbhushan Sharan on Singh Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर में दान की चोरी और जमीन की खरीद-फरोख्त का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. इस मुद्दे पर उत्तर प्रदेश की सियासत पूरी तरह गरमा गई है. एक तरफ SIT पिछले तीन दिनों से मुख्य आरोपी टिन्नू सहित कई संदिग्धों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है. वहीं दूसरी तरफ राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े रहे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी रिएक्शन दिया है. बृजभूषण सिंह ने कहा कि जिन्होंने लाठियां खाईं और गिरफ्तारियां झेलीं वे आज अयोध्या में परदेसी बनकर रह गए हैं.