लेटेस्ट न्यूज़

Saharanpur ATS News: सहारनपुर में ATS की दोबारा दस्तक से नानौता में हलचल, संदिग्ध के घर घंटों चली छानबीन

ATS raid Saharanpur: सहारनपुर के नानौता में भोपाल एटीएस संदिग्ध नईम अब्दुल्ला को साथ लेकर उसके घर पहुंची और घंटों तलाशी अभियान चलाया. इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों व दस्तावेजों की जांच की गई. कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही, जबकि जांच एजेंसियां मामले के हर पहलू को खंगालने में जुटी हैं.

ADVERTISEMENT

 Saharanpur ATS News
Saharanpur ATS News
social share
google news

ATS raid Saharanpur: सहारनपुर के नानौता कस्बे में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब भोपाल एटीएस की टीम एक बार फिर संदिग्ध नईम अब्दुल्ला को साथ लेकर उसके घर पहुंची. मोहल्ला अफगानान स्थित आवास पर पहुंचते ही सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेरे में लेते हुए सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया. स्थानीय पुलिस भी पूरी कार्रवाई के दौरान मौजूद रही.