NEET Re-Exam से पहले देश में टेलिग्राम बैन होते ही भड़के CEO पावेल डरोव, खटखटाया कोर्ट का दरवाजा!
नीट यूजी 2026 री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध को लेकर विवाद बढ़ गया है. सरकार ने पेपर लीक और फर्जी चैनलों पर रोक का हवाला दिया. जबकि टेलीग्राम के सीईओ पावेल डरोव ने फैसले का विरोध करते हुए इसे गलत ठहराया.
ADVERTISEMENT

Telegram CEO Pavel Durov
Telegram CEO Pavel Durov: नीट परीक्षा में हुए धांधली के विवादों के बीच एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. नीट यूजी 2026 का री-एग्जाम 21 जून को होना है. लेकिन इस परीक्षा से ठीक पहले भारत सरकार ने पेपर लीक और अफवाहों के बाजार को शांत करने के लिए मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम पर अस्थाई प्रतिबंध लगा दिया है. सरकार के इस फैसले के बाद अब टेलीग्राम के मालिक और सीईओ पावेल डरोव भारत सरकार से आर-पार के मूड में आ गए हैं. उन्होंने यहां तक कह दिया कि टेलीग्राम को बैन करने से कुछ नहीं रुका बल्कि फ्रॉड करने वाले दूसरे ऐप्स पर शिफ्ट हो गए हैं. आखिर क्या है नीट री-एग्जाम से पहले शुरू हुआ यह पूरा बवाल आइए विस्तार से जानते हैं.