रायबरेली में दर्दनाक हादसा, ट्रक से टूटी लोहे की सीढ़ी महिला के सिर पर गिरी, इलाज के दौरान मौत
Raebareli News: रायबरेली में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया. दवा लेने जा रही महिला पर चलते ट्रक से टूटी लोहे की सीढ़ी गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई. पति की आंखों के सामने हुई इस घटना से परिवार में मातम छा गया, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
ADVERTISEMENT

Raebareli Accident
Raebareli News: नियति कब, कहाँ और किस रूप में किसे अपना शिकार बना ले, कोई नहीं जानता. बछरावां-मौरावां मार्ग पर टांडा गांव के पास बीते शुक्रवार की रात एक ऐसा ही रूह कंपा देने वाला खौफनाक मंजर देखने को मिला. एक बेकाबू काल साए की तरह आया और पलक झपकते ही एक सुहागिन को मौत की आगोश में सुला गया. पति की आंखों के सामने ही उसकी जीवनसंगिनी खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ी. चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच महिला को लखनऊ रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बाद भी उसकी सांसों की डोर टूट गई. मौत की खबर घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है.
