लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के लिए गंदी बातें लिखना पड़ेगा भारी...तीन लोगों पर FIR दर्ज कर साइबर पुलिस ने शुरू की जांच

ADVERTISEMENT

Aditi Yadav Controversy: अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट वायरल होने के बाद कानपुर साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण यादव की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों को नामजद किया है.

social share
google news

Aditi Yadav Controversy: सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट किस तरह किसी की छवि और प्रतिष्ठा को प्रभावित कर सकती हैं, इसका एक बड़ा मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर से सामने आया है. समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव को लेकर सोशल मीडिया पर कथित रूप से अपमानजनक और भ्रामक पोस्ट साझा किए जाने के आरोप में साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. इस मामले ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है, वहीं सपा कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी का माहौल देखने को मिल रहा है. पुलिस अब डिजिटल सबूतों और संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच में जुट गई है.