लेटेस्ट न्यूज़

उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा! खड़े ट्रक से टकराई कार... प्रयागराज के 4 दोस्तों की मौत से मचा कोहराम

ADVERTISEMENT

Unnao Road Accident: उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े एक खराब ट्रक से टकराकर कार भीषण हादसे का शिकार हो गई. प्रयागराज के रहने वाले चार दोस्तों की इस दुर्घटना में मौत हो गई. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

social share
Google CTA

Unnao Road Accident: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई. प्रयागराज के रहने वाले ये चारों युवक अपनी कार से मेरठ की तरफ जा रहे थे, तभी आसीवन थाना क्षेत्र के पास उनकी तेज रफ्तार कार एक्सप्रेसवे पर खड़े एक खराब ट्रक से टकरा गई. यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और इस भयानक हादसे ने प्रयागराज के 4 परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं.