लेटेस्ट न्यूज़

बलिया में वसूली लक्ष्य से पीछे विभागों पर गिरी गाज, DM ने मांगा जवाब

Ballia News: बलिया में राजस्व वसूली की धीमी रफ्तार पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सख्त रुख अपनाया है. लक्ष्य से पीछे चल रहे विभागों के अधिकारियों को फटकार के साथ शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए. डीएम ने स्पष्ट किया कि वसूली बढ़ाएं या जवाब देने के लिए तैयार रहें.

ADVERTISEMENT

Ballia DM News
Ballia DM News
social share
Google CTA

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कर- करेत्तर राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की. बैठक में विभिन्न विभागों की राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लक्ष्य के अनुरूप वसूली न होने पर संबंधित अधिकारियों के प्रति कड़ा रुख अपनाया.