देवबंद में 2027 का चुनाव होगा दिलचस्प! BJP और SP के दावों के बीच BSP की तैयारी... क्या तीसरा मोर्चा बदलेगा जीत-हार का गणित?
ADVERTISEMENT
Deoband Assembly Seat: 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सहारनपुर की देवबंद सीट पर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इस मुस्लिम बहुल सीट पर बीजेपी लगातार दो चुनाव जीत चुकी है, जबकि समाजवादी पार्टी पीडीए समीकरण के सहारे वापसी का दावा कर रही है, तो वहीं BSP-AIMIM का संभावित गठबंधन इस सीट का चुनावी गणित बदल सकता है.
Deoband Assembly Seat: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे चर्चित और राजनीतिक रूप से संवेदनशील सीटों में से एक सहारनपुर की देवबंद विधानसभा सीट पर 2027 के चुनावों को लेकर अभी से सियासी हलचल तेज हो गई है. दारुल उलूम के कारण राष्ट्रीय पहचान रखने वाली इस सीट पर चुनावी नतीजे हमेशा से जातीय और धार्मिक समीकरणों से तय होते आए हैं. पिछले दो विधानसभा चुनावों (2017 और 2022) से यह सीट लगातार भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कब्जे में है, और वर्तमान में यहां से कुंवर बृजेश सिंह विधायक हैं, जो यूपी सरकार में राज्य मंत्री (PWD) भी हैं. आगामी 2027 के चुनावों में यहां बीजेपी और समाजवादी पार्टी (SP) के बीच सीधी और कड़ी टक्कर होने के संकेत मिल रहे हैं.
