लेटेस्ट न्यूज़

Reel बनाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को लेकर क्या बोल गए सीएम योगी?

ADVERTISEMENT

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस विभाग में ड्यूटी के दौरान अनुशासन और जिम्मेदारी पर जोर दिया है. उन्होंने बढ़ती रील संस्कृति को अनुशासनहीनता बताया और नए कंप्यूटर ऑपरेटरों की नियुक्ति से पुलिस व्यवस्था को तकनीकी मजबूती मिलने की उम्मीद जताई.

social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से पुलिस महकमे और अनुशासन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया पर रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों को आड़े हाथों लेते हुए कड़ा संदेश दिया है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा चयनित 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने दोटूक कहा कि ऑन-ड्यूटी रील बनाना पूरी तरह अनुशासनहीनता है. उन्होंने नवनियुक्त कर्मियों को तकनीकी रूप से दक्ष होने के साथ-साथ कार्यस्थल पर गरिमा और जिम्मेदारी बनाए रखने की सख्त हिदायत दी है.