संजय सेतु की ओर जाने वाले भारी वाहनों पर रोक, चौकाघाट में लागू हुआ ट्रैफिक डायवर्जन
Barabanki Traffic Update: बाराबंकी के चौकाघाट रेलवे स्टेशन के पास यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस ने बैरियर लगाकर बड़े और व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगा दी है. केवल निजी छोटे वाहनों को अनुमति दी जा रही है. प्रशासन का कहना है कि यह व्यवस्था सुरक्षा और यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए लागू की गई है.
ADVERTISEMENT

Barabanki News
Barabanki Traffic Update: लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामनगर थाना क्षेत्र के चौकाघाट रेलवे स्टेशन के पास पुलिस ने यातायात व्यवस्था को लेकर डायवर्जन लागू कर दिया है. पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर चौकाघाट चेक पोस्ट के पास बैरियर लगाकर बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है. घाघरा नदी के ऊपर बने संजय सेतु की ओर जाने वाले भारी वाहनों को पुलिस द्वारा वापस भेजा जा रहा है.