लेटेस्ट न्यूज़

10 साल से लंबित चकबंदी मामलों पर डीएम का एक्शन, अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश

Ballia Administration News: बलिया में चकबंदी मामलों के निस्तारण में सुस्ती पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है. वर्षों से लंबित मुकदमों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश देते हुए सभी चकबंदी अधिकारियों को जवाबदेह बनाया गया है. लापरवाही पर शो-कॉज नोटिस जारी करने के आदेश से विभाग में हलचल बढ़ गई है.

ADVERTISEMENT

 Ballia News
Ballia News
social share
Google CTA

Ballia Administration News: उत्तर प्रदेश के बलिया में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने विकास भवन सभागार में चकबंदी विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पुराने लंबित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि पांच वर्ष से अधिक पुराने सभी मामलों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक पुराने मुकदमे की अलग फाइल बनाकर कार्ययोजना तैयार की जाए.