लेटेस्ट न्यूज़

Saharanpur News: सहारनपुर में नवजात की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई, सिंघल हेल्थ केयर सील, FIR की तैयारी

Saharanpur Health Department News: सहारनपुर में नवजात की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बेहट रोड स्थित सिंघल हेल्थ केयर को सील कर दिया. जांच में अस्पताल के पंजीकरण और योग्य चिकित्सकों को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं. संचालक के खिलाफ FIR दर्ज करने की तैयारी चल रही है.

ADVERTISEMENT

सहारनपुर में नवजात की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई, सिंघल हेल्थ केयर सील, FIR की तैयारी
सहारनपुर में नवजात की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई, सिंघल हेल्थ केयर सील, FIR की तैयारी
social share
google news

Saharanpur Health Department News: सहारनपुर नवजात शिशु की मौत की शिकायत पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. प्रवीन कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बेहट रोड स्थित सिंघल हेल्थ केयर को सील कर दिया. उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुनाल जैन के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ हुई कार्रवाई से अवैध रूप से संचालित चिकित्सा प्रतिष्ठानों में हड़कंप मच गया है.