टॉयलेट में लावारिस पड़े मिले थे नोट… नृपेंद्र मिश्रा बताया राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी का कैसे खुला था केस? पूरी कहानी अब पता चली
Nripendra Mishra: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नृपेंद्र मिश्रा ने बड़ा खुलासा किया. काउंटिंग रूम के पास टॉयलेट में नकदी मिलने से जांच शुरू हुई. चंपत राय के बचाव के साथ उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, दान प्रबंधन और एसआईटी जांच पर महत्वपूर्ण बातें कहीं.
ADVERTISEMENT

Nripendra Mishra
अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे और दानपात्र में गड़बड़ी के मामले में राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने एक बड़ा खुलासा किया है. 'TV9 भारतवर्ष' को दिए एक इंटरव्यू में पूर्व आईएएस अधिकारी नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि मंदिर परिसर के भीतर चंदे की हेरफेर का पहला सुराग तब मिला जब काउंटिंग रूम के पास बने एक टॉयलेट में लावारिस नकदी बरामद हुई. उन्होंने बताया कि इस घटना की भनक लगते ही ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय आधे घंटे के भीतर मौके पर पहुंच गए थे जिसके बाद इस पूरे घोटाले की परतें खुलनी शुरू हुईं और मामले की जांच एसआईटी को सौंपी गई.