लेटेस्ट न्यूज़

हाईवे, बड़े पुल, फ्लाईओवर, ROB... यूपी के इन 6 जिलों की बदलेगी सूरत, सीएम योगी ने दिया ₹11724 करोड़ का तोहफा!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर मंडल में पीडब्ल्यूडी के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए सड़क और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए. कानपुर नगर, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, औरैया और इटावा के लिए हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर चर्चा हुई.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

कानपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कानपुर मंडल में लोक निर्माण विभाग (PWD) के विकास कार्यों की समीक्षा की. इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए रोड कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का खाका तैयार किया गया.