बेटे को विधायक बनाना चाहते हैं राजभर, लेकिन संजय निषाद ने कहा... 'अतरौलिया से लड़ोगे तो हारोगे!'
ADVERTISEMENT
Atraulia Assembly Seat: यूपी की अतरौलिया विधानसभा सीट को लेकर एनडीए (NDA) के दो बड़े सहयोगियों, ओम प्रकाश राजभर और संजय निषाद आमने-सामने आ गए हैं. राजभर इस सीट से अपने बेटे अरुण राजभर को लड़ाना चाहते हैं, संजय निषाद इसका खुलकर विरोध कर रहे हैं.
Atraulia Assembly Seat: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में सियासी पारा चढ़ गया है. आजमगढ़ की 'अतरौलिया' विधानसभा सीट को लेकर एनडीए (NDA) गठबंधन के दो बड़े नेताओं सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद के बीच तीखी तकरार देखने को मिल रही है. ओम प्रकाश राजभर अपने बेटे अरुण राजभर का राजनीतिक करियर सेट करने के लिए उन्हें अतरौलिया से चुनाव लड़ाना चाहते हैं. लेकिन, संजय निषाद ने उनकी इस योजना पर यह कहते हुए पानी फेरने की कोशिश की है कि अगर राजभर का बेटा वहां से लड़ा तो हार पक्की है.