लेटेस्ट न्यूज़

'या तो चोर जेल जाएंगे या मुझे मृत्यु मिलेगी'..., राम मंदिर विवाद में बोले कारसेवक संतोष दुबे, चंपत राय के खिलाफ खोला मोर्चा!

ADVERTISEMENT

Ram Mandir Donation Controversy: अयोध्या राम मंदिर में चंदे की हेराफेरी और 200 करोड़ की कथित चोरी के दावों के बीच कारसेवक संतोष दुबे का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है. 1990 में कारसेवा के दौरान 4 गोलियां खाने वाले और 1992 में बाबरी विध्वंस के समय गुंबद गिरने से कोमा में जाने वाले संतोष दुबे ने राम जन्मभूमि ट्रस्ट और चंपत राय पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

social share
google news

Ram Mandir Donation Controversy: रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में हेराफेरी और रामशिलाओं की कथित चोरी के मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है. इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा चर्चा कारसेवक संतोष दुबे की हो रही है, जिन्होंने राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. संतोष दुबे ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर भी दी है और दावा किया है कि चढ़ावे के साथ-साथ करोड़ों की 1250 बेशकीमती रामशिलाएं भी 2002 में ही गायब हो गई थीं. अपनी जान को खतरा बताते हुए संतोष दुबे ने कहा है कि या तो चोर जेल जाएंगे या फिर वो खुद मृत्यु को प्राप्त होंगे.