लेटेस्ट न्यूज़

Chandauli News: 9 मांगों को लेकर नामित सदस्यों ने ईओ को सौंपा ज्ञापन, सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों पर उठाए सवाल

Chandauli Nagar Palika News: नगर पालिका परिषद पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में विकास और सफाई व्यवस्था को लेकर नामित सदस्यों ने 9 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। जर्जर दुकानों की मरम्मत, जल निकासी, सड़क-नाली निर्माण और सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग उठी. ईओ ने सभी मांगों पर प्राथमिकता से कार्रवाई का आश्वासन दिया.

ADVERTISEMENT

 9 मांगों को लेकर नामित सदस्यों ने ईओ को सौंपा ज्ञापन, सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों पर उठाए सवाल
9 मांगों को लेकर नामित सदस्यों ने ईओ को सौंपा ज्ञापन, सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों पर उठाए सवाल
social share
google news

Chandauli Nagar Palika News: नगर पालिका परिषद पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के नामित सदस्य राकेश कन्नौजिया के नेतृत्व में नगर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह को 9 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया. ज्ञापन में नगर के विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग की गई. इस दौरान कई सभासद, नामित सदस्य एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.