580 KG नकली पनीर, 240 किलो क्रीम..., गाजियाबाद से सप्लाई होने आया था मिलावटी 'जहर', बागपत बाजार में पहुंचने से पहले ही प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई!
Baghpat Crime News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली डेयरी उत्पादों की एक बड़ी खेप पकड़ ली.
ADVERTISEMENT

Fake Paneer Seized In Baghpat
Fake Paneer Seized In Baghpat: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली डेयरी उत्पादों की एक बड़ी खेप पकड़ ली. बड़ौत क्षेत्र में की गई इस छापेमारी के दौरान गाजियाबाद से लाई जा रही 580 किलो नकली पनीर और 240 किलो संदिग्ध क्रीम बरामद की गई. अधिकारियों ने इसे बाजार में पहुंचने से पहले ही रोक लिया और बाद में पूरी खेप को जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर जमीन में दबाकर नष्ट कर दिया.