UPTak Baithak Logo

सिद्धार्थनगर में पत्नी ने प्रेमी नियाज अहमद के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश! फिर किया ऐसा कांड

ADVERTISEMENT

सिद्धार्थनगर में एक पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। घटना की जांच में हत्या का सच सामने आया। आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जहां अवैध संबंधों के आड़े आ रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रच डाली. ई-रिक्शा चालक हरीश चंद्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई और वारदात को सड़क हादसा रूप देने के लिए शव को बूढ़ी राप्ती नदी में फेंककर ई-रिक्शा को दुर्घटनाग्रस्त हालत में छोड़ दिया गया. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की तफ्तीश में इस पूरी सुपारी किलिंग का पर्दाफाश हो गया. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और सुपारी लेकर हत्या करने वाले दो शूटरों समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.