‘इतनी फोर्स लगाऊंगा कि ठंडा कर दूंगा...’ गोरखपुर में छात्रों के धरने के बीच दरोगा ने दी धमकी, वीडियो वायरल!
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (DDU) में छात्रों के धरने के दौरान विवाद बढ़ गया. 8 सितंबर की दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच प्रशासन और भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों के बीच नोकझोंक और धक्का-मुक्की की स्थिति बनी.
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (DDU) में छात्रों के धरने के दौरान विवाद बढ़ गया. 8 सितंबर की दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच प्रशासन और भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों के बीच नोकझोंक और धक्का-मुक्की की स्थिति बनी. इसी दौरान एक दारोगा का वीडियो सामने आया, जिसमें वह छात्रों से सख्त लहजे में बात करते सुनाई दे रहे हैं. वायरल वीडियो में दारोगा कथित तौर पर कहते हैं, 'इतनी फोर्स लगाऊंगा कि ठंडा कर दूंगा... जान नहीं रहे हो, ये गोरखपुर पुलिस है.' वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और पुलिस के रवैये को लेकर सवाल उठने लगे.

