UPTak Baithak Logo

कानपुर में दवा कारोबारी ससुर की हत्या करवाने वाली बहू की साजिश का असली राज गार्ड ने खोल डाला!

कानपुर के रतन ऑर्बिट सोसाइटी में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस के मुताबिक उनकी बहू शालू ने साजिश रचकर कातिलों को फ्लैट में दाखिल कराया. कॉल डिटेल और सुरक्षा गार्डों के बयानों से राज खुला.

ADVERTISEMENT

Kanpur News
Kanpur News
social share
Google CTA

कानपुर की 'रतन ऑर्बिट सोसाइटी' में हुए बड़े दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की दर्दनाक हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. वारदात के बाद ससुर की मौत पर बिलख-बिलख कर रोने वाली बहू शालू ही इस खौफनाक हत्याकांड की मुख्य मास्टरमाइंड निकली. इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस की कड़ियों को जोड़ने में सबसे अहम मोड़ सोसाइटी के सिक्योरिटी इंचार्ज मदन सिंह का बयान बना. सुरक्षाकर्मियों के बयानों और फोन कॉल रिकॉर्ड्स से यह साफ हो गया कि किस तरह बहू शालू ने खुद सिक्योरिटी को फोन करके कातिलों को बिना किसी चेकिंग और रजिस्टर में बिना नाम दर्ज कराए सोसाइटी के अंदर दाखिल करवाया था.