ऑनलाइन शॉपिंग में बड़ा फ्रॉड...ऑर्डर किया एंड्रॉयड डिवाइस, कूरियर पैकेट खोला तो निकला गोबर
ग्रेटर नोएडा के दनकौर में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर धोखाधड़ी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पीड़ित आकाश नागर ने वेबसाइट से एंड्रॉयड डिवाइस ऑर्डर कर ऑनलाइन भुगतान किया था. लेकिन कोरियर पैकेट खोलने पर अंदर डिवाइस की जगह गोबर भरा मिला.
ADVERTISEMENT

1/8
ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक आकाश नागर ने अपने काम के लिए एक वेबसाइट से एंड्रॉयड डिवाइस बुक किया था. ऑर्डर कन्फर्म करने के लिए उन्होंने डिवाइस की पूरी कीमत का ऑनलाइन भुगतान पहले ही कर दिया था.

2/8
ऑनलाइन पेमेंट के बाद पीड़ित को उम्मीद थी कि तय समय पर उनका ऑर्डर सुरक्षित घर पहुंचेगा. सोमवार शाम करीब 5 बजे कोरियर से एक पैकेट उनके घर डिलीवर हुआ.

3/8
जैसे ही युवक ने सामान्य तरीके से कोरियर पैकेट खोला, अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए. जिस एंड्रॉयड डिवाइस के लिए पूरी रकम चुकाई गई थी उसकी जगह पैकेट में गोबर भरा हुआ था.

4/8
पीड़ित आकाश नागर का कहना है कि उन्होंने भरोसेमंद मानकर वेबसाइट से बुकिंग की थी और पूरा एडवांस पेमेंट किया था. डिलीवरी के बाद कीमती सामान की जगह गोबर मिलने से वह खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं.

5/8
ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर हुई इस अनोखी ठगी के बाद पीड़ित ने तुरंत दनकौर थाना पुलिस से संपर्क किया. उन्होंने ऑनलाइन जालसाजों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की.

6/8
शिकायत मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है. पुलिस की टीम उस वेबसाइट, पेमेंट गेटवे और डिलीवरी कूरियर एजेंसी के विवरण खंगाल रही है ताकि जालसाजी के इस रैकेट का पर्दाफाश किया जा सके.

7/8
ऑनलाइन शॉपिंग को सुविधाजनक माना जाता है लेकिन अक्सर आकर्षक छूट और फर्जी वेबसाइटों के चक्कर में लोग साइबर ठगी का शिकार बन जाते हैं. यह मामला एक बार फिर ई-कॉमर्स सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है.

8/8
साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि किसी भी अज्ञात या थर्ड पार्टी वेबसाइट से खरीदारी करने से बचें. हमेशा वेबसाइट के यूआरएल, रेटिंग और कस्टमर रिव्यू की जांच करें. संदिग्ध ऑफर्स के बहकावे में आकर पहले से भुगतान करने में सावधानी बरतें.

