UPTak Baithak Logo

नौकर से 309 किया संपर्क, 49 मैसेज डिलीट... कानपुर की करोड़पति बहू की कहानी में आया नया ट्विस्ट!

कानपुर के करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे कहानी में नए राज सामने आ रहे हैं. ससुर की मौत के बाद फूट-फूटकर रोती दिखाई दीं बहू शालू अब पुलिस की जांच के केंद्र में हैं.

ADVERTISEMENT

Kanpur Vineet Minocha Murder
Kanpur Vineet Minocha Murder News
social share
Google CTA

Kanpur Vineet Minocha Murder: कानपुर के करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे कहानी में नए राज सामने आ रहे हैं. ससुर की मौत के बाद फूट-फूटकर रोती दिखाई दीं बहू शालू अब पुलिस की जांच के केंद्र में हैं. पुलिस के मुताबिक, शालू और कारोबारी के पूर्व कर्मचारी तथा कथित सुपारी किलर विशाल गौतम के बीच लगातार संपर्क था. जांच में दोनों के बीच बातचीत के करीब 309 संपर्क सामने आए हैं. इनमें से 49 मैसेज डिलीट मिले हैं. अब पुलिस इन डिलीट संदेशों को रिकवर कराने की कोशिश कर रही है. जांच टीम को आशंका है कि अगर ये चैट वापस मिलती है तो हत्या की कथित साजिश से जुड़ी कुछ अहम कड़ियां सामने आ सकती हैं. यही डिजिटल सुराग अब इस हाईप्रोफाइल हत्याकांड की जांच को एक नया मोड़ दे रहा है.