UPTak Baithak Logo

यूपी से ट्रेन में लाई शराब की बोतलें, पटना जंक्शन के बाहर गिरफ्तार हुई रिया

यूपी के वाराणसी से ट्रेन के जरिए शराब की खेप लेकर पटना पहुंची युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया. तलाशी में करीब 14 हजार रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद हुई.

ADVERTISEMENT

तस्वीर में गिरफ्तार महिला रिया
तस्वीर में गिरफ्तार महिला रिया
social share
Google CTA

पटना में शराब तस्करी के आरोप में पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवती की पहचान रिया के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह पटना की रहने वाली है और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है. पुलिस के मुताबिक, रिया यूपी के वाराणसी से ट्रेन के जरिए शराब की खेप लेकर पटना पहुंची थी.