UPTak Baithak Logo

दारोगा जी ये क्या कर रहे थे! पुराना वीडियो वायरल होने पर SP जय प्रकाश ने तुरंत अतुल सिंह को किया सस्पेंड

उन्नाव में दरोगा अतुल सिंह का शराब पीते हुए वीडियो वायरल होने के बाद एसपी जय प्रकाश सिंह ने उन्हें निलंबित कर दिया है. मामला सदर कोतवाली की सुतिया तारा चौकी से जुड़ा है. पुलिस का कहना है कि वीडियो पुराना बताया जा रहा है और इसे हाल का बताकर सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने का दावा है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
तस्वीर - वायरल वीडियो
social share
Google CTA

उन्नाव में चौकी पर तैनात एक दरोगा का शराब पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. मामला सदर कोतवाली क्षेत्र की सुतिया तारा चौकी से जुड़ा है, जहां तैनात दरोगा अतुल सिंह का वीडियो वायरल होने की बात सामने आई है.