UPTak Baithak Logo

UP Weather: 10 सितंबर को कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम? IMD का येलो अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में 10 सितंबर को कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहने की संभावना है. पूर्वी यूपी के प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, अयोध्या, सुल्तानपुर, जौनपुर और आजमगढ़ समेत आसपास के इलाकों में बिजली गिरने का येलो अलर्ट है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून की सुस्ती के बीच मौसम विभाग ने 10 सितंबर के लिए नया अपडेट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के पूरे आसार हैं. राज्य के कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है.