क्या टोल प्लाजा पर फ्री पेट्रोल-डीजल की सुविधा देता है NHAI? हाईवे पर कोई दिक्कत आई तो सबसे पहले करें ये काम
नेशनल हाईवे पर गाड़ी का ईंधन खत्म होने पर टोल प्लाजा से मुफ्त पेट्रोल या डीजल मिलने का दावा गलत है. NHAI ने इसे मिथक बताते हुए स्पष्ट किया है कि इमरजेंसी में नेशनल हाईवे पेट्रोल या सहायता टीम ईंधन की व्यवस्था करा सकती है, लेकिन उसका पूरा भुगतान यात्री को करना होगा.
ADVERTISEMENT

नेशनल हाईवे पर सफर करते समय अगर आपकी गाड़ी का फ्यूल अचानक खत्म हो जाए तो क्या टोल प्लाजा आपको मुफ्त में पेट्रोल या डीजल उपलब्ध कराएगा? सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे दावे वायरल होते रहते हैं कि हाईवे पर फंसे यात्रियों को टोल टैक्स के बदले कुछ खास मुफ्त सेवाएं मिलती हैं. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने अब इस तरह के दावों पर चुप्पी तोड़ी है.

