UPTak Baithak Logo

'बहन जी का आदेश मेरे लिए अंतिम शब्द'... आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ का राजनीतिक-सामाजिक जीवन से संन्यास का ऐलान!

मायावती के लेटेस्ट बयान के बाद पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ ने राजनीतिक और सामाजिक जीवन से संन्यास की घोषणा कर दी है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर मायावती के नाम भावुक संदेश लिखा.

ADVERTISEMENT

File Photo: Akash Anand, Mayawati and Ashok Siddharth
File Photo: Akash Anand, Mayawati and Ashok Siddharth
social share
Google CTA

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के हालिया बयान के बाद अब उनके भतीजे आकाश आनंद के ससुर और पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ की ओर से बड़ा कदम सामने आया है. अशोक सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए राजनीतिक और सामाजिक जीवन से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है. मायावती को संबोधित X पोस्ट में उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके लिए 'बहन जी' का आदेश दुनिया की किसी भी चीज से बढ़कर है और उनके आदेश के आगे रिश्ते-नाते और परिवार सभी बेहद छोटे हैं.