आकाश आनंद की वापसी के लिए मायावती ने रखी बड़ी शर्त, भतीजे के ससुर अशोक सिद्धार्थ पर साधा निशाना!
बीएसपी प्रमुख मायावती ने ट्वीट कर कहा कि पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ राजनीति से संन्यास ले लें, ताकि उनके दामाद आकाश आनंद फ्री होकर पार्टी में काम कर सकें और उन्हें जिम्मेदारी दी जा सके.
ADVERTISEMENT

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने लेटेस्ट X पोस्ट के जरिए पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ और उनके दामाद आकाश आनंद को लेकर बड़ा बयान जारी किया है. मायावती ने साफ शब्दों में कहा है कि अगर अशोक सिद्धार्थ राजनीति से संन्यास ले लेते हैं, तो पार्टी आकाश आनंद को जिम्मेदारी वापस देने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी.

