UPTak Baithak Logo

BSP में फिर हुआ बड़ा उलटफेर! आकाश आनंद पूरी तरह से हुए साइडलाइन, छोटे भाई को मिली बड़ी जिम्मेदारी

ADVERTISEMENT

Akash Anand: बसपा में संगठनात्मक फेरबदल के बीच आकाश आनंद को एक बार फिर कोई भी जिम्मेदारी नहीं दी गई है. आकाश आनंद के छोटे भाई ईशान आनंद को संगठन की कई जिम्मेदारियां सौंपी गई है, जिससे उनका पार्टी में कद बढ़ा है.

social share
Google CTA

Akash Anand: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है. पार्टी प्रमुख मायावती ने एक बड़ा फैसला लेते हुए आकाश आनंद को पूरी तरह से किनारे कर दिया है. संगठन में हुए नए बदलावों में आकाश को कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है. उनके छोटे भाई ईशान आनंद का कद पार्टी में बढ़ा दिया गया है. पार्टी से साइडलाइन होने के बाद आकाश आनंद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट का बायो बदल लिया है.