UPTak Baithak Logo

मायावती ने अब छोटे भतीजे ईशान को सौंपा बड़ा काम, साइडलाइन होने के बाद आकाश आनंद ने एक्स पर लिख दी ये बात

बहुजन समाज पार्टी (BSP) में आकाश आनंद को लेकर एक बार फिर बड़ा बदलाव सामने आया है. आकाश आनंद ने खुद को पार्टी से अलग करते हुए सोशल मीडिया पर अपना बायो बदलकर अब सिर्फ ‘बसपा समर्थक’ लिख दिया है.

ADVERTISEMENT

Mayawati and  Akash Anand (File Photo)
Mayawati and Akash Anand (File Photo)
social share
Google CTA

UP Politics News: बहुजन समाज पार्टी (BSP) में आकाश आनंद को लेकर एक बार फिर बड़ा बदलाव सामने आया है. आकाश आनंद ने खुद को पार्टी से अलग करते हुए सोशल मीडिया पर अपना बायो बदलकर अब सिर्फ ‘बसपा समर्थक’ लिख दिया है. इससे पहले उन्होंने बायो से ‘नेशनल कन्वीनर’ का पद हटाकर ‘बसपा कार्यकर्ता’ लिखा था. इसी बीच मायावती ने पार्टी के संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए आकाश के छोटे भाई ईशान आनंद (ईशू) को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है.