लेटेस्ट न्यूज़

NEET Exam 2026: 21 जून को जिले के 07 केंद्रों पर होगी नीट परीक्षा, सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम, डीएम ने अधिकारियों को चेताया

Ballia NEET Exam News: बलिया में 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं. जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था, क्लॉक रूम और एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध रहेगी. डीएम ने अधिकारियों को किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त चेतावनी दी है.

ADVERTISEMENT

21 जून को जिले के 07 केंद्रों पर होगी नीट परीक्षा, सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम, डीएम ने अधिकारियों को चेताया
21 जून को जिले के 07 केंद्रों पर होगी नीट परीक्षा, सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम, डीएम ने अधिकारियों को चेताया
social share
google news

Ballia NEET Exam News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में 21 जून को आयोजित होने वाली नीट (NEET) परीक्षा को नकलविहीन, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की. बैठक में परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.