लेटेस्ट न्यूज़

किसकी को छोड़ेंगे नहीं...राम मंदिर चढ़ावे की कथित चोरी पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कह दी ये बड़ी बात

ADVERTISEMENT

Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसआईटी जांच पर भरोसा जताते हुए कहा कि 15 दिनों में सच्चाई सामने आ जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

social share
google news

Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमी मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. इस पूरे प्रकरण को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त और आक्रामक रुख अपनाते हुए साफ संकेत दिए हैं कि जांच पूरी पारदर्शिता और तेजी से की जाएगी. सीएम योगी ने इस मामले को लेकर न सिर्फ जांच एजेंसियों पर भरोसा जताया, बल्कि विपक्ष पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. उनके बयान के बाद राजनीतिक तापमान और बढ़ गया है.