लेटेस्ट न्यूज़

सपा के 25 सांसदों के बीजेपी में जाने के दावे से गरमाई राजनीति...क्या 2027 के चुनाव से पहले यूपी में आएगा सियासी भूचाल?

ADVERTISEMENT

UP Elections 2027: 2027 यूपी चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. ओम प्रकाश राजभर के एक बयान के बाद सपा के कई सांसदों के बीजेपी में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं, जिससे राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है.

social share
google news

UP Elections 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप भी तेज होते जा रहे हैं. हालात ऐसे हैं कि बंगाल, बिहार और असम जैसे राज्यों के चुनावी अनुभवों के बाद अब सभी राजनीतिक दलों की नजर यूपी की सबसे बड़ी सियासी जंग पर टिक गई है. इसी बीच राजनीतिक समीकरणों में संभावित बदलाव को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं.