लेटेस्ट न्यूज़

Sitapur Vaccination News: जीरो डोज बच्चों की पहचान और टीकाकरण पर जोर, सीतापुर में हुई विशेष कार्यशाला

Immunization Drive Sitapur: सीतापुर में आयोजित विशेष कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग और गावी ने जीरो डोज बच्चों की पहचान कर उन्हें नियमित टीकाकरण से जोड़ने की रणनीति पर जोर दिया. अधिकारियों ने कहा कि जागरूकता, ट्रैकिंग और सामुदायिक सहयोग के माध्यम से प्रत्येक बच्चे तक टीकाकरण सेवाएं पहुंचाना अभियान का प्रमुख लक्ष्य है.

ADVERTISEMENT

जीरो डोज बच्चों की पहचान और टीकाकरण पर जोर, सीतापुर में हुई विशेष कार्यशाला
जीरो डोज बच्चों की पहचान और टीकाकरण पर जोर, सीतापुर में हुई विशेष कार्यशाला
social share
google news

Sitapur News: सीतापुर जिले में नियमित टीकाकरण से छूटे और वंचित बच्चों को टीका सुरक्षा चक्र में शामिल करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग सीतापुर एवं गावी (Gavi) के संयुक्त तत्वावधान में ‘जीरो डोज’ कार्यक्रम के द्वितीय चरण के तहत जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की एक दिवसीय संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन होटल नारायण में किया गया. कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधकों तथा विभिन्न सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.