लेटेस्ट न्यूज़

11 महीनों में सुरक्षा पर खर्च हुए 10 करोड़... राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी केस में अब CCTV से लेकर पास सिस्टम तक की हो रही SIT जांच!

Ayodhya Ram Mandir News: राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले की जांच लगातार गहराती जा रही है. अब यह मामला केवल मुख्य आरोपी रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव तक सीमित नहीं रह गया है.

ADVERTISEMENT

Ram Temple Donation Case
Ram Temple Donation Case (Photo: AI Generated)
social share
google news

Ram Temple Donation Case: राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले की जांच लगातार गहराती जा रही है. अब यह मामला केवल मुख्य आरोपी रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव तक सीमित नहीं रह गया है. विशेष जांच दल (SIT) मंदिर परिसर की पूरी सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, विशेष पास जारी करने की प्रक्रिया और तकनीकी कर्मचारियों की भूमिका की भी विस्तार से जांच कर रहा है. पिछले 11 महीनों में मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद इस तरह के आरोप सामने आने से कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं. अब तक 125 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है और जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है.