लेटेस्ट न्यूज़

ना रंजिश, ना विवाद... फिर क्यों मारे गए दिलीप यादव? बदायूं हत्याकांड की गुत्थी में उलझी पुलिस

ADVERTISEMENT

Badaun Murder Case: बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे के पास बाइक पंचर बनवा रहे 55 वर्षीय दिलीप यादव की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है.

social share
google news

Badaun Murder Case: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां थाना कुंवरगांव क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के पास बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने रात के अंधेरे में एक बुजुर्ग की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतक की पहचान गरुईया गांव के रहने वाले 55 वर्षीय दिलीप यादव के रूप में हुई है, जिनकी हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, लेकिन हत्या की असली वजह अभी तक एक बड़ा रहस्य बनी हुई है.