मेरठ में खाकी हुई शर्मसार! दरोगा और हेड कांस्टेबल ने रिश्वत लेकर छोड़ा आरोपी... मिली यह सजा!
ADVERTISEMENT
Meerut Police: मेरठ में गैर जमानती वारंट के आरोपी को कथित तौर पर रिश्वत लेकर छोड़ने के आरोप में एक दरोगा और हेड कांस्टेबल पर बड़ी कार्रवाई हुई है. दोनों पुलिसकर्मियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.
Meerut Police: उत्तर प्रदेश के मेरठ से पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. यहां चंद रुपयों के लालच में 2 पुलिसकर्मियों ने एक गैर जमानती वारंट (NBW) के आरोपी को पकड़ने के बाद सौदा करके छोड़ दिया था. जब इस भ्रष्टाचार और लापरवाही की भनक उच्च अधिकारियों को लगी, तो मेरठ पुलिस ने अपनी ही खाकी पर लगे इस दाग को बर्दाश्त नहीं किया. पुलिस ने तत्काल प्रभाव से एक्शन लेते हुए दरोगा और हेड कांस्टेबल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया और दोनों पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.