UPTak Baithak Logo

सपा के सांसद बागी होकर तोड़ देंगे पार्टी या भाजपा सिर्फ खेल रही माइंड गेम? पूरी कहानी सामने आई

समाजवादी पार्टी में टूट की अटकलों के बीच यूपी की सियासत गरमा गई है. ओमप्रकाश राजभर, केशव प्रसाद मौर्य और संजय निषाद के बयानों ने चर्चाओं को हवा दी है. वहीं सपा इसे भाजपा का ‘माइंड गेम’ और अयोध्या विवाद से ध्यान भटकाने की रणनीति बता रही है.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav
अखिलेश यादव
social share
Google CTA

UP Political News: देश की राजनीति में विपक्षी दलों के बिखरने के सिलसिले के बीच अब उत्तर प्रदेश का सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है. टीएमसी सांसदों ने टूटकर अलग दल में विलय कर लिया तो दूसरी तरफ शिवसेना उद्धव गुट के 6 सांसद टूट कगार पर हैं. ऐसे में बुधवार सुबह से ही बीजेपी के सहयोगी ओमप्रकाश राजभर ने एक ट्वीट से यह हवा दे दी कि समाजवादी पार्टी के 30 सांसद कभी भी टूट सकते हैं. शाम होते-होते डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने भी सपा संसदीय दल को लेकर ओमप्रकाश राजभर की बात को पुख़्ता दिया और ये कह दिया कि '25-26 एमपी कभी भी टूट सकते हैं यह तो बीजेपी है जो नहीं ले रही. लेकिन 2027 चुनाव के बाद जैसा टीएमसी का हाल हुआ है उससे भी बुरा हाल सपा का होगा.'