UPTak Baithak Logo

Mood Kya Hai Kaushambi: केशव प्रसाद मौर्य या इंद्रजीत सरोज 2027 में कौन पड़ेगा भारी, पत्रकारों ने बता दिया

कौशांबी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी समीकरण बदल रहे हैं. सिराथू, मंझनपुर और चायल सीट पर सपा-भाजपा की जंग, केशव मौर्य की सक्रियता, बदले राजनीतिक समीकरण और स्थानीय मुद्दे चुनावी नतीजों पर बड़ा असर डाल सकते हैं.

ADVERTISEMENT

Mood kya hai Kaushambi
Mood kya hai Kaushambi
social share
Google CTA

Mood Kya Hai Kaushambi: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीतिक गोटियां बिछनी शुरू हो गई हैं. इसी कड़ी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के गृह जनपद कौशांबी का सियासी मिजाज बेहद दिलचस्प और उलझा हुआ नजर आ रहा है. 2017 में जहां भारतीय जनता पार्टी ने जिले की तीनों सीटों पर कब्जा जमाया था. वहीं 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी ने पासा पलटते हुए सिराथू, मंझनपुर और चायल तीनों सीटों पर जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप किया था. स्थानीय पत्रकारों और राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार कौशांबी की जनता का मूड हर बार अप्रत्याशित रहता है. इस बार जहां सपा अपना किला बचाने में जुटी है.वहीं बीजेपी खोई हुई जमीन वापस पाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है.