UP Weather: नेपाल में जलप्रलय से तबाही... UP के इन 12 से ज्यादा जिलों में अचानक बाढ़ का अलर्ट जारी
UP Weather: नेपाल के रसुवा में अचानक आई बाढ़ से वहां हालात गंभीर हैं. इस बीच मौसम विभाग ने यूपी के आगरा, मथुरा, झांसी, औरैया समेत 12 जिलों में अचानक बाढ़ (Flash Flood) का अलर्ट जारी किया है.
ADVERTISEMENT

Nepal Flood
UP Weather Update: नेपाल में आई अचानक बाढ़ के कारण हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं. रसुवा जिले में भीषण तबाही के बीच नेपाल पर्यटन बोर्ड के मुताबिक 105 भारतीय पर्यटकों समेत 300 से अधिक पर्यटकों और पदयात्रियों का अब तक पता नहीं चल पाया है. खबर लिखे जाने तक बाढ़ की चपेट में आने से अब तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि राहत और बचाव कार्य के लिए 15 हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं.

