UPTak Baithak Logo

UP Weather: 27 अगस्त को यूपी में कहीं होगी बारिश तो कहीं उमस छुड़ाएगी पसीना! इन जिलों में Rain Alert

UP Weather: उत्तर प्रदेश में 27 अगस्त को मानसून का मिला-जुला असर रहेगा. पूर्वांचल, बुंदेलखंड और मध्य यूपी में बारिश की संभावना है. जबकि पश्चिमी जिलों में उमस बढ़ सकती है. झांसी, बांदा, वाराणसी समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसून की चाल इन दिनों कुछ सुस्त तो कहीं पूरी तरह मेहरबान नजर आ रही है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, 27 अगस्त को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का बिल्कुल अलग मिजाज देखने को मिलेगा.जहां पूर्वांचल और मध्य यूपी के कुछ जिलों में बारिश की फुहारें राहत पहुंचाएंगी. वहीं पश्चिमी और उत्तरी इलाकों में लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है.