UPTak Baithak Logo

Survey: यूपी चुनाव से पहले ताजा सर्वे, वोट शेयर में किसे बढ़त?

UP Political News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर 'वोट वाइब' के सर्वे में वोट शेयर के आंकड़े सामने आए हैं. सर्वे के अनुसार, भाजपा गठबंधन 41.8% वोट शेयर के साथ सबसे आगे है, जबकि सपा गठबंधन 38.7% के साथ दूसरे स्थान पर है.

ADVERTISEMENT

Photo: CM Yogi and Akhilesh Yadav
Photo: CM Yogi and Akhilesh Yadav
social share
Google CTA

UP Political News: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है. 403 विधानसभा सीटों वाले इस विशाल राज्य में किसकी हवा चल रही है और जनता का रुख किस तरफ है, इसे लेकर कयासों का बाजार गर्म है. एक तरफ जहां लोकसभा नतीजों के बाद समाजवादी पार्टी का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ सत्ताधारी भाजपा अपनी हैट्रिक का दावा ठोक रही है. इसी चुनावी गर्माहट के बीच 'वोट वाइब' के ताजा सर्वे के आंकड़े सामने आए हैं. सर्वे में जब प्रदेश के मतदाताओं से उनकी पसंद और वोट शेयर को लेकर राय मांगी गई, तो दिलचस्प नतीजे देखने को मिले हैं.