ऊंचाहार में मनोज पांडेय के खिलाफ किसे टिकट देंगे अखिलेश यादव?
रायबरेली की ऊंचाहार सीट पर 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान तेज है. भाजपा में आए मंत्री मनोज पांडे के सामने सपा-कांग्रेस गठबंधन, जातीय समीकरण और मौर्य फैक्टर बड़ी चुनौती हैं. जानिए ऊंचाहार का पूरा राजनीतिक गणित और संभावित मुकाबला.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav and Manoj Pandey
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के कभी सबसे करीबी नेताओं में शुमार मनोज पांडे आज योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. 2024 के राज्यसभा चुनाव में पाला बदलकर बीजेपी का दामन थामने वाले मनोज पांडे के इस कदम ने रायबरेली की ऊंचाहार विधानसभा सीट का पूरा सियासी गणित उथल-पुथल कर दिया है. 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा के पक्ष में प्रचार करने वाले मनोज पांडे के सामने अब 2027 का विधानसभा चुनाव सबसे बड़ी परीक्षा साबित होने वाला है. तीन बार के विधायक मनोज पांडे का दावा है कि वे ऊंचाहार से ही चुनाव लड़ेंगे, लेकिन क्या नया जातीय समीकरण और सपा-कांग्रेस गठबंधन उनके विजय रथ को रोक पाएगा? आइए जानते हैं ऊंचाहार का पूरा जमीनी समीकरण और पत्रकारों की राय.
