नमकीन और पानी के ठेले को लेकर आपस भिड़ीं दो महिलाएं, बरेली में शराब की दुकान के पास जमकर हुई हाथापाई
ADVERTISEMENT
बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र में बदायूं रोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दो महिलाएं आपस में बहस के बाद हाथापाई करती नजर आ रही हैं.
Bareilly Two Women Fight News: बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र में बदायूं रोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दो महिलाएं आपस में बहस के बाद हाथापाई करती नजर आ रही हैं. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच नमकीन और पानी के ठेले को लेकर विवाद शुरू हुआ था. देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे को धक्का देने और बाल खींचने लगीं. सड़क पर हुए इस झगड़े के कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

