लेटेस्ट न्यूज़

Barabanki News: बाराबंकी में रजिस्ट्री कार्य निजी संस्थाओं को सौंपने के शासनादेश का विरोध, तहसील बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Ramnagar Bar Association: रामनगर तहसील बार एसोसिएशन ने रजिस्ट्री संबंधी कार्य निजी संस्थाओं को सौंपने के शासनादेश का विरोध किया. अधिवक्ताओं का कहना है कि इससे बैनामा लेखकों, स्टांप विक्रेताओं और अधिवक्ताओं के आर्थिक हित प्रभावित होंगे. संगठन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर प्रस्तावित व्यवस्था वापस लेने और विभागीय सुधार की मांग की.

ADVERTISEMENT

बाराबंकी में रजिस्ट्री कार्य निजी संस्थाओं को सौंपने के शासनादेश का विरोध, तहसील बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
बाराबंकी में रजिस्ट्री कार्य निजी संस्थाओं को सौंपने के शासनादेश का विरोध, तहसील बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
social share
google news

Barabanki News: तहसील बार एसोसिएशन रामनगर ने पंजीकरण एवं निबंधन विभाग से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन उपनिबंधक कार्यालय रामनगर के माध्यम से भेजा है. ज्ञापन में पंजीकरण कार्यों में आ रही दिक्कतों, विभागीय व्यवस्थाओं और अधिवक्ताओं व बैनामा लेखकों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया है.